अंकिता भंडारी हत्या केस में भारतीय जनता पार्टी का पूर्व विधायक गिरफ्तार सियासी गलियारों में हलचल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक चर्चित प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित उन ऑडियो और वीडियो सामग्रियों से जुड़ा है

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, बाराकोट में बिकास कार्यों को लेकर की गई बैठक में जबरदस्त हंगामा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं विडियो हुआ वायरल।

जिनमें कुछ भाजपा नेताओं के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां और आरोप लगाए गए थे।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार जिले के झबरेड़ा और बहादराबाद थानों के साथ-साथ देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में अलग-अलग शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो में भाजपा नेताओं के संबंध में ऐसी सामग्री साझा की गई

यह भी पढ़ें 👉 कैंची धाम में पुलिस कर्मियों की शर्मनाक करतूत होमस्टे संचालक की बेटी से की छेड़छाड़, आक्रोशित लोगों ने की आरोपी पुलिस कर्मियों की पिटाई एसएसपी ने दिए जांच के आदेश।

जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।

सोशल मीडिया सामग्री बनी कार्रवाई की वजह

 शिकायतों में कहा गया था कि प्रसारित सामग्री में नेताओं के संबंध में गंभीर आरोप और टिप्पणियां की गईं जिसके चलते संबंधित व्यक्तियों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के परीक्षण के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

जांच जारी आगे भी हो सकती है कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री उससे जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग, करोड़ों की बिल्डिंग बनाकर ठेकेदार हो गए मालामाल मरीज़ है बेहाल अब गुस्साए लोगों ने शुरू किया आमरण अनशन।

जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य प्रक्रियाएं भी प्रचलित हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े संदर्भों के कारण यह मामला पहले से ही चर्चा में रहा है। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई पूरी तरह उपलब्ध साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *