पौड़ी, रिखणीखाल के ग्राम विकास अधिकारी को कार्य क्षेत्र से नदारद रहना पड़ा भारी जिला विकास अधिकारी पौड़ी ने किया सस्पेंड।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ रिखणीखाल विकास खंड में सेवारत एक ग्राम विकास अधिकारी को कार्य क्षेत्र ने नदारद रहना भारी पड़ गया। उक्त ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी पौड़ी मनविंदर कौर ने निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबित वीडीयो को खिसूं विकास खंड में कार्यालय अटैच किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच बीडीओ पौड़ी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा गिरते हुए चट्टान की चपेट में आई स्कार्पियो के उड़े परखच्चे चालक सहित एक पर्यटक की हुई दर्दनाक मौत।

जिले के रिखणीखाल विकास खंड के खंड विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को एक पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने क्षेत्र में सेवारत एक ग्राम विकास अधिकारी पर कार्य क्षेत्र में बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने सबंद्ध किए जाने के बावजूद विकास खंड मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के आरोप लगाए थे। बताया कि उक्त ग्राम विकास अधिकारी को जनवरी, मार्च, जून, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर 2025 और जनवरी, फरवरी व मार्च 2026 में पत्र भेज कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर के प्रसिद्ध व्यवसायी हरीश रावत के निधन पर बाजार रहा बंद व्यापारियों ने की शोक सम्दवेना व्यक्त।

परन्तु उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के लगातार अनुपस्थित रहने से क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीडीओ ने कार्य व दायित्वों में घोर लापरवाही किए जाने और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए निलंबन की संस्तुति की थी। जिला विकास अधिकारी पौड़ी मनविंदर कौर ने बताया कि रिखणीखाल विकास खंड में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी सुशील थपलियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके बीडीओ कार्यालय खिर्सू सबंद्ध किया गया है बीडीओ पौड़ी को मामले की जांच सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *