उत्तराखंड के लिए दुखद खबर दिग्गज निशानेबाज व शूटिंग कोच जसपाल राणा का निधन दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड और भारतीय खेल जगत के लिए बहुत दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शूटिंग कोच, एशियन गेम्स के पूर्व पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले जसपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाल ही में जसपाल राणा की सर्जरी भी हुई थी। इसके बावजूद उनका अचानक निधन खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बड़ा आघात माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 पंतनगर विश्वविद्यालय में मंचा हड़कंप मेस का खाना खाने के बाद 150 छात्र हुए बीमार सभी अस्पताल में भर्ती।

महज 49 वर्ष की उम्र में उनका दुनिया को अलविदा कहना हर किसी को स्तब्ध कर गया है। आमतौर पर फिट और सक्रिय रहने वाले जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जसपाल राणा भारत के सबसे सफल निशानेबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने एशियन गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज़ बारिश का दौर रहेगा जारी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह।

खिलाड़ी के रूप में शानदार उपलब्धियों के बाद उन्होंने कोच की भूमिका में भी अनेक युवा निशानेबाजों को तराशा और भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन पर खेल जगत, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उत्तराखंड ने अपने एक गौरवशाली खिलाड़ी और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *