धाकड़ धामी को खुद के आदर्श जनपद चम्पावत में लगा जबरदस्त झटका नवनिर्मित पाटी नगर पंचायत में बीजेपी को करना पड़ा करारी हार का सामना।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चंपावत/ नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। नवनिर्मित नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष पद को भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। पार्टी प्रत्याशी नवीन राम की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन और नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा नेता शंकर पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करते रहे। पार्टी कार्यकर्ता भी लगातार चुनावी मैदान में सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉बागेश्वर के कपकोट में हुआ सड़क हादसा 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 4 महिलाएं घायल घायलों में 27 वर्षीय 2 महीने की गर्भवती भी सामिल।

इसके बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने सभी समीकरणों को धता बताते हुए शानदार जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि नारायण लाल उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक एवं इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन के जीजा हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पवनदीप राजन का मात्र एक बार पाटी पहुंचकर अपने रिश्तेदार के समर्थन में प्रचार करना भी चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता का भी चुनाव परिणाम पर प्रभाव पड़ा।नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने बीजेपी प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों से शिकस्त दी।

यह भी पढ़ें 👉बड़ी खबर>>> 110 वन आरक्षी व 47 वन दरोगाओं सहित 180 फील्ड कर्मचारियों के हुए तबादले हाल ही में भर्ती हुए वन क्षेत्राधिकारी को भी दी गई अलग-अलग वन प्रभागों में तैनाती।

नारायण लाल को 738 मत नवीन राम को 514 तथा पार्वती देवी को 301 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत सदस्य के पदों पर रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी ने जीत का परचम लहराया। शांति देवी को 166 मत मिले जबकि खीमा देवी को 100 व रुकमणि देवी को 86 वोट मिले। वहीं पूनाकोट वार्ड से संगीता ने विजय हासिल की। संगीता को 145 व मनीषा को 95 मत हासिल हुए। न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली ने जीत दर्ज की। न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर जीत का परचम लहराया। नवल को 183 संजय को 161 विनोद को 97 व दीपक को 41 प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *