चमोली जिले के गैरसैंण विकास खंड के आदिबद्री में जंगल में लगी आग की चपेट में आकर 51 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले के गैरसैंण विकासखंड की आदिबदरी के बूंगा गांव से बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 51 वर्षीय सुरेशी देवी की जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें,👉चमोली, पोखरी के पास वाहन समाया गहरी खाई में पुलिस के साथ स्थानीय विधायक ने किया घायलों को रेस्क्यू।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरेशी देवी रोज की तरह अपनी गौशाला की ओर जा रही थीं। इसी बीच जंगल में भड़की आग तेजी से फैलते हुए उनकी गौशाला तक पहुंच गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉वन संरक्षक ने चमोली में वनाग्नि प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया, चमोली में वनाग्नि प्रबंधन की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश।

सुरेशी देवी गांव की एक सरल मेहनती और मिलनसार महिला थीं। जिस दौर में पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है उस दौर में भी उन्होंने अपने गांव और अपनी जमीन से जुड़कर जीवन बिताना उचित समझा। गांव के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहने वाली सुरेशी देवी को पूरा गांव सम्मान और अपनापन देता था। उनकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉विजिलेंस के टीम ने बेतालघाट थाने में तैनात भ्रष्टाचारी पुलिस कांस्टेबल को 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं अपितु पूरे उत्तराखंड के लिए एक बड़ी चेतावनी है। हर साल जंगलों में लगने वाली आग पहाड़ की हरियाली, वन्यजीवों और इंसानी जिंदगियों को निगल रही है। बावजूद इसके स्थायी समाधान और ठोस रोकथाम के दावे अब भी धरातल पर नजर नहीं आते। एसे में कब तक पहाड़ की माताएं, बहनें और ग्रामीण इस लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *