चमोली में पेट्रोल और डीजल न मिलने के चलते हुआ भारी बबाल जोशीमठ में तीर्थ यात्रियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम जिम्मेदार जिला आपूर्ति अधिकारी नहीं उठाते फोन।
चमोली में पेट्रोल और डीजल न मिलने के चलते हुआ भारी बबाल जोशीमठ में तीर्थ यात्रियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम जिम्मेदार जिला आपूर्ति अधिकारी नहीं उठाते फोन।
चमोली/ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और इस बीच चमोली जिले में पेट्रोल और डीजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि जोशीमठ स्थित पेट्रोल पंप पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ यात्रियों ने जबरदस्त हंगामा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। यात्रियों का आरोप है कि ऋषिकेश से उन्हें यह कहकर भेजा जा रहा है कि आगे पेट्रोल मिल जाएगा।
परन्तु चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं भी ईंधन उपलब्ध नहीं है। इससे उनकी यात्रा बाधित हो रही है साथ ही उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर संकट के बीच जिम्मेदार अधिकारी ही संपर्क से बाहर नजर आ रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे से जब ज़िल्ले में पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल की जानकारी लेने के लिए कई बार फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार पहले ही सख्त निर्देश दे चुके हैं कि सभी अधिकारी खासकर यात्रा से जुड़े विभाग, अपने फोन अनिवार्य रूप से उठाएं। बावजूद इसके डीएसओ का इस तरह से लापता रहना कई सवाल खड़े करता है।