श्रीनगर पौड़ी सड़क पर हुआ भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरे टैम्पो ट्रैवलर व ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा दर्शन के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और टेंपो ट्रैवलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें टेंपो ट्रैवलर में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री डाडानागराज, पौड़ी से दर्शन करके वापस रुद्रप्रयाग लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉करन माहरा ने स्वीकार की रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल की खुली बहस की चुनौती कहीं भी किसी भी मंच पर खुली बहस करने को तैयार।

वाहन में कुल 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान गंगा दर्शन से आगे सामने से आ रहे ट्रक से टेंपो ट्रैवलर की जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक श्रीनगर की ओर से पौड़ी की तरफ जा रहा था जबकि टेंपो ट्रैवलर ट्रक के बीच वाले हिस्से से जा भिड़ा। हादसे में कई यात्री घायल हो गए जिनमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की देव डोली, 18 मई को खुलेंगे कपाट।

सूचना मिलते ही बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए श्रीनगर संयुक्त अस्पताल तथा श्रीकोट बेस अस्पताल पहुंचाया गया। बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया दुर्घटना में टेंपो ट्रैवलर चालक को सबसे अधिक चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *