पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह-सुबह 3 बजे के लगभग ग्राम देहोली, पोस्ट चौबटिया, तहसील व थाना रानीखेत में एक वेगनआर कार संख्या 02TA3159 सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीचे लाल सिंह के मकान की छत में गिर गई हादसे में कार चालक भुवन प्रसाद पुत्र गोपाल राम उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर जिला बागेश्वर की मौके पर ही दर्दनाक हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है पुलिस के मुताबिक चालक वाहन में अकेला था। वही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है जो रानीखेत आ रहें है।