यमनोत्री मार्ग पर श्रधालुओं से भरी बस पर बोल्डर के साथ गिरा मलवा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ उत्तरकाशी जिले में चल रही गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा के बीच मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यमुनोत्री धाम जा रही श्रद्धालुओं की एक बस पर हनुमान चट्टी के समीप अचानक मलबा और भारी बोल्डर गिर गए जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 उत्तराखंड: बस पर गिरा बोल्डर के साथ मलवा बस हुई क्षतिग्रस्त

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दमन द्वीप में पंजीकृत यात्री बस (DD01-W-9826) में कर्नाटक के बेंगलुरु से आए 16 श्रद्धालु सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की विधायकी पर संकट ?, नैनीताल हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 मई की रखी तारीख

जैसे ही बस हनुमान चट्टी के समीप पहुंची पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरने लगे जिसकी चपेट में बस आ गई। इस घटना में बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।

पुलिस-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तत्काल सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ठहराया।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तूफान का कहर वन विभाग की चौकी की उड़ी छत वन दरोगा ने बमुश्किल बचाई अपनी जान।

कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।

 मलबा हटते ही बहाल हुई आवाजाही

बड़कोट के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र के मुताबिक मलबा हटाने के बाद मार्ग पर यातायात को फिर से सुचारु कर दिया गया और यात्रियों को आगे के लिए रवाना किया गया।

प्रशासन की अपील- सावधानी से करें यात्रा

चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और रोजाना हजारों श्रद्धालु धामों में पहुंच रहे हैं। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश के साथ बर्फबारी का दौर भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉गंगोत्री धाम हाईअलर्ट पर बम निरोधक दस्ते ने की सघन चेकिंग सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक यात्रा करें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते बचाव कार्य हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *