आकाशी बिजली गिरने से पशुपालकों को नुकसान पशुपालन,राजस्व और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पंहुची, 413 भेड़ बकरियों के मृत्यु होने की हुई पुष्टि।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जनपद चमोली के निजमूला घाटी के गौणा-भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से भेड़-बकरियों की मृत्यु की हृदयविदारक घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत राजस्व, पशुपालन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया, जिससे समयबद्ध ढंग से राहत एवं जांच कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 गंगोत्री धाम हाईअलर्ट पर बम निरोधक दस्ते ने की सघन चेकिंग सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में मौके पर पहुंची टीमों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया, जबकि राजस्व एवं वन विभाग ने घटना की विस्तृत जांच कर स्थिति का आकलन किया।

यह भी पढ़ें 👉 सल्ट विकास खंड के तडाम गांव में ग्रामीण के मौत के बाद जबरदस्त बबाल मोहान सफारी जोन अनिश्चितकाल के लिए बंद।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) चमोली, असीम देब ने बताया कि उक्त घटना में अभी तक 413 भेड़-बकरियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतिकूल मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने को घटना का कारण पाया गया है।जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *