भीमताल, धारी, ओखलकांडा के साथ ही पूरे क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि ने तोडी किसानों की कमर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ कुमाऊं मंडल के भीमताल के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदली जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉 सल्ट विकास खंड के नैल गांव में स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ हो रहा है भव्य शिवकथा का आयोजन।

रामगढ़, धारी के साथ ही ओखलकांडा क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों को सफेद चादर में बदल दिया साथ ही खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉 टिहरी झील पर कहर बनकर टूटा तूफान फ्लोटिंग हटमेंट हुए तबाह, एसडीआरएफ ने फौरन कार्रवाई करते हुए बचाईं 30 पर्यटकों की जान।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते आलू, मटर, गेहूं और धनिया जैसी प्रमुख फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई ज पर फलदार पेड़ों को भी भारी नुकसान हुआ है जिससे बागवानी करने वाले किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 4 और 5 मई के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आंधी तूफान, तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि चेतावनी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर।

स्थानीय किसानों का कहना है कि इस आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में जमा ओलों की मोटी परत के कारण फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। काश्तकारों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *