सल्ट विकास खंड के नैल गांव में स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ हो रहा है भव्य शिवकथा का आयोजन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के स्याल्दे विकासखंड के नैल गांव में स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत शिव कथा का भव्य आयोजन जारी है। कथा के दूसरे दिन कथा वाचक पं. सुभाष चन्द्र ध्यानी ने भगवान भोलेनाथ के चरित्र का वर्णन करते हुए शिव विवाह का प्रसंग सुनाया जिसका श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध होकर श्रवण किया।

यह भी पढ़ें 👉टिहरी झील पर कहर बनकर टूटा तूफान फ्लोटिंग हटमेंट हुए तबाह, एसडीआरएफ ने फौरन कार्रवाई करते हुए बचाईं 30 पर्यटकों की जान।

भोलेनाथ के मंदिर में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय कार्यक्रम आरंभ हुआ जिसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत अनुष्ठान किया जा रहा है। शाम चार बजे से कथा वाचन प्रारंभ हो रही है।पूरे कार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रताप सिंह बसनाल ने कहा मंदिर के पौराणिक महत्व को देखते हुए यहां नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में 4 और 5 मई के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आंधी तूफान, तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि चेतावनी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर।

कथा के दूसरे दिन मुख्य यजमान के रूप में विक्रम सिंह और भूपाल सिंह ने पूजन कार्य संपन्न कराया। आयोजन में सुनील घुगल्याल, हुक्कम सिंह, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रकाश बोडाई और शंकर दत्त बोडाई सहित कई लोग विशेष सेवाकार के रूप में सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के तहत शाम को कीर्तन भजन, देव प्रसाद के साथ ही भंडारे का आयोजन भी हो रहा है जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *