देहरादून/ आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय देहरादून में कांग्रेस से जुड़ी कई महिला नेत्रियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 2022 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं नेत्रियों ने आज भाजपा का दामन थामा। मीणा शर्मा, लक्ष्मी राणा, दर्शन लाल आर्य आदि ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इन सभी नेत्रियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण में विश्वास जताया।
कांग्रेस की महिला नेत्रीयो ने थामा बीजेपी का दामन
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव महिलाओं के उत्थान सम्मान और आत्मनिर्भरता को अपनी प्राथमिकता में रखा है। केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
जिससे उनका विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया बड़ा कारण
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज महिलाओं को समाज और शासन दोनों स्तरों पर सशक्त अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
यही कारण है कि बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा की विचारधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। कार्यक्रम के आखिर में सभी महिला नेत्रियों ने एक स्वर में कहा कि वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी।