हल्द्वानी/ हल्द्वानी के नजदीक भीमताल के रानीबाग क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह-सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ मिला। तेंदुए के फंसे होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है।
गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुए के लगातार घरों के पास दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। शुक्रवार को तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। वहीं दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने भीमताल के ज्योली गांव से बाघ को ट्रैंकुलाइज करने और मोरा गांव में पिंजरे में फंसे तेंदुए को भी रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है। साथ ही खुटानी में एक बाइक की टक्कर से बाइक पर फंसे तेंदुए को टैंकुलाइज कर रानीबाग में रखा गया है