बागेश्वर जिले में आज दो बार डोली भूकंप के झटकों से धरती बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से दहशत में हैं जिले के लोग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए बागेश्वर जिले में भूकंप के झटको से लोगों में डर का माहौल बन गया। बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण।

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल के मुताबिक पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 30.088 उत्तर अक्षांश और 79.902 पूर्व देशांतर पर स्थित था जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। इसके बाद दूसरा झटका सुबह 10:46:59 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 2.6 रही।

यह भी पढ़ें 👉अंकिता भंडारी मडर केस में कथित वीआईपी भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के दौरे का जबरदस्त विरोध सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब लगाएं वापस जाओ के नारे।

इसका केंद्र 30.140 उत्तर अक्षांश और 79.905 पूर्व देशांतर रहा और इसकी गहराई भी 5 किलोमीटर आंकी गई। विशेषज्ञों के मुताबिक कम तीव्रता के ये भूकंप सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन लगातार झटके आने से यहां लोगों में भय का माहौल बन गया। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *