कानपुर/ शहर के नौबस्ता क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और अपार्टमेंट में मातम पसर गया।
नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई जहां एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाले शशि रंजन मिश्रा ने सुबह-सुबह लगभग 4:30 बजे खुद पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में खून से लथपथ हालत में दोनों मासूम बच्चियों के शव बरामद किए।
मृतक बच्चियों की मां ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और घर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखता था। शनिवार रात सब कुछ सामान्य था परन्तु देर रात आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने धारदार हथियार से दोनों बेटियों की हत्या की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही मामले की गहन जांच में जुटी है।