उत्तराखंड के पंतनगर में भी नोएडा की तर्ज पर श्रमिको का आंदोलन मौके पर पहुंचे श्रम निरीक्षक श्रमिक प्रतिनिधियों व कंपनी प्रबंधन से की बात।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

रुद्रपुर/उत्तर प्रदेश नोएडा में हुए श्रमिक आंदोलन की गूंज अब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले तक पहुंच गई है पंतनगर सिडकुल क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियों में श्रमिक धरने पर बैठ गए हैं वेतन वृद्धि सहित अपनी अनेक मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है बताया जा रहा है कि जाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बडवे, अनसूया ऑटो प्रेस और बेला राइस जैसी कंपनियों में काम करने वाले श्रमिक बड़ी संख्या में कंपनी परिसरों के बाहर एकत्र हुए सभी ने जबरदस्त नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताते हुए नारे लगाए सभी ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा एक महिला की हुई मौत, अन्य एक ही परिवार के 8 लोग घायल।

श्रमिकों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि सबसे अहम है उनका कहना है कि वर्तमान में उन्हें लगभग 11,500 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है जो कि आज के महंगाई भरे दौर में बहुत कम है उन्होंने मांग की है कि उनका न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाए इसके अलावा श्रमिकों ने आने-जाने के लिए उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ए जाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 16,000 श्रमिक तीनों शिफ्टों में कार्यरत हैं अनसूया ऑटो प्रेस में लगभग 1,000 मजदूर काम करते हैं इसी तरह अन्य कंपनियों में भी बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं ऐसे में जब इन कंपनियों के कर्मचारी एक साथ धरने पर बैठते हैं तो इसका असर पूरे औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसीयो ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गया कई थानों की पुलिस पीएसी और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर तैनात किए गए हैं जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके प्रशासन का प्रयास है कि हालात नियंत्रण में बने रहें बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए। सूचना मिलते ही श्रम विभाग भी सक्रिय हो गया अरविंद सैनी श्रम निरीक्षक मौके पर पहुंचे उन्होंने कंपनी प्रबंधन तथा श्रमिकों के प्रतिनिधियों के वार्ता शुरू की उन्होंने बताया फिलहाल बातचीत जारी है इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी जिस तरह से नोएडा में श्रमिक आंदोलन ने उग्र रूप लिया था उसी को देखते हुए प्रशासन यहां अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है श्रमिकों की मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लेने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *