उत्तराखंड कांग्रेस में कई टिकटों की हसरत पाले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को शैलजा ने दिया बड़ा झटका, एक परिवार से एक ही मिलेगा टिकट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ 2027 विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर ख्बाब देख रहे कांग्रेस नेताओं को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी में टिकट बंटवारे में प्रभारी ने स्पष्ट लाइन खींच डाली है और नेताओं को दो टूक कह दिया है कि एक परिवार से सिर्फ एक को ही टिकट दिया जाएगा।

कुमारी शैलजा ने कई टिकटों की हसरतें पाले पार्टी नेताओं को दिया बड़ा झटका

उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के मिशन के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा मैदान में उतर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में विगत दिनों से लापता 4 वर्षीय मासूम का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद परिवार में मचा कोहराम।

उनका उत्तराखंड दौरा उधमसिंह नगर से शुरू हुआ। प्रभारी का अब देहरादून जिले में अलग-अलग प्रकोष्ठों के साथ संवाद जारी है। इस बीच संगठन की स्थिति चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

कांगेस ने टिकट को लेकर तय किया फॉर्मूला

कांग्रेस कि प्रदेश प्रभारी शैलजा ने साफ कहा कि कुमाऊं हो या गढ़वाल कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है।

यह भी पढ़ें 👉नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन।

कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के नेताओं को दो टूक कह दिया है कि 2027 चुनाव में एक परिवार से एक व्यक्ति को ही टिकट दिया जाएगा।

प्रभारी के दौरे से कार्यकर्ताओं में आई नई ऊर्जा: हरक

वहीं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने भी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के इस दौरे को अहम बताया। उन्होंने कहा कि शैलजा के आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है।

यह भी पढ़ें 👉चम्पावत जिले में कथावाचक ने प्रेमिका की कर दी थी गला घोट कर निर्मम हत्या अब कोर्ट ने सुनवाई आजीवन कारावास की सजा साथ में लगाया 1.60 हजार का जुर्माना।

यही ऊर्जा 2027 चुनाव में कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगी। हरक ने कहा कि पार्टी अब बूथ स्तर
तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं
को एक्टिव करने की रणनीति पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *