उत्तराखंड में बिजली विभाग का भ्रष्ट अवर अभियंता 80 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अवर अभियंता अतुल कुमार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में घर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़ महिला सहित 3 गिरफ्तार पीड़िताओं को किया गया रेस्क्यू।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी अवर अभियंता जो पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात है ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट पर बिजली कनेक्शन कराने और विद्युत भार बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आए तुफान ने ली 10 वर्षीय मासूम की जान विशालकाय पेड़ के नीचे दबा मासूम दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव।

 शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने मामले की जांच कर जाल बिछाया और मंगलवार को जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत ली उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सतर्कता टीम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *