रुद्रप्रयाग, मायके से ससुराल वापस लौट रही महिला रहस्यमय तरीके से तिलवाड़ा से गायब।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ विकासखंड जखोली के अंतर्गत पट्टी भरदार के जाखाल गाँव की एक विवाहिता बीते तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। महिला अपने मायके में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गई थी जहा से ससुराल लौटते वक्त वह रास्ते से गायब हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं सुराग नहीं मिला तो अब राजस्व पुलिस (तहसील) में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 मुरादाबाद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी कार हल्द्वानी निवासी 4 युवकों की हुई दर्दनाक मौत।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाखाल भरदार निवासी रिंकी देवी कुछ दिन पूर्व अपने मायके त्यूँखर गाँव गई हुई थी। 14 मार्च को शादी समारोह संपन्न होने के बाद रिंकी अपने चाचा के साथ वाहन से ससुराल के लिए निकली थी। दोपहर के समय वह तिलवाड़ा बाजार में वाहन से यह कहकर उतर गई कि वह यहाँ से दूसरे वाहन के जरिए अपने गाँव जाखाल पहुँच जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में अवैध खनन ने लेली 500 जाने पुरी चौकि को सस्पेंड करने पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।

मामले का खुलासा तब हुआ जब शाम लगभग 4 बजे रिंकी के पिता ने उसके ससुराल फोन करके कुशलक्षेम पूछी। ससुराल पक्ष ने बताया कि रिंकी अभी तक घर नहीं पहुची है। इसके बाद जब परिजनों ने रिंकी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद आने लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और परिचितों के यहा खोजबीन की परन्तु उसका कहीं पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉 अजेंद्र अजय ने खोला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के खिलाफ मोर्चा।

थक-हारकर युवती के पिता ने जखोली तहसील पहुचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से बेटी की जल्द से जल्द खोजबीन करने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *