पौड़ी में गुलदार ने 48 वर्षीय व्यक्ति को वनाया निवाला क्षेत्र में दहशत का बना माहौल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल/ पौड़ी जनपद में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल शाम घुड़दौड़ी के समीप जामला गाँव में गुलदार ने 48 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश कुमार पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलदार ने घात लगाकर अचानक हमला किया जिससे व्यक्ति को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें 👉 भराड़ीसैंण में युकेडी का उग्र प्रदर्शन, प्रर्दशनकारियों ने तोड़ डाले तीन बैरियर युवा नेता आशीष नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता किए गए गिरफ्तार।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर व्याप्त है क्योंकि पिछले कुछ वक्त से क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष भी ब्याप्त है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 धाकड़ धामी की सरकार में वन माफियाओं के हौसले है बुलंद वन विभाग के अधिकारियों से छीन ले गए पकड़ा हुआ लोडर साथ में दे गए जान से मारने की धमकी।

ग्रामीणों ने भी वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या क्षेत्र से हटाने की मांग की है ताकि लोगों में फैली दहशत कम हो पाए। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *