उत्तराखंड में में यहां नाबालिग छात्रा की कर दी निर्मम हत्या, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, चचेरा भाई हैं फरार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ यहां 12वीं में पढ़ रही एक छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। छात्रा का शव झाड़ियों में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्थिति में मिला नाबालिग के उपर धारदार हथियार से कई वार किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, यूजीसी के नए नियम नहीं है स्पष्ट, दुरुपयोग का खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।

कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर उम्र 18 वर्ष की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा बुधवार शाम को अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी समस्या की दवाई लेने विकास नगर गई थी। रात 9:00 बजे तक भी जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री धामी के आवास पर एक के बाद एक विधायक पहुंचे मिलने बढ़ा उत्तराखंड का सियासी पारा।

अब गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास छात्रा का खून से लथपथ शव मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और चेहरे को पत्थर से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद से छात्रा का चचेरा भाई फरार है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया चचेरे भाई की तलाश की जा रही है। बेटी का ऐसा हाल देखकर परिजन सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *