अल्मोड़ा में वनाग्नि से निपटने के लिए 550 फायर वाचर तैनात, 184 आपदा मित्र भी निभाएंगे अहम भूमिका।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले में गर्मियों में जंगल की आग रोकने के लिए प्रशासन और वन विभाग ने तैयारियां की हैं। 147 क्रू स्टेशनों पर 550 फायर वाचर तैनात किए गए हैं। राजस्व, लोक निर्माण विभाग और फायर ब्रिगेड भी सहयोग करेंगे। 184 प्रशिक्षित आपदा मित्र भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जल स्रोतों का उपयोग कर आग बुझाने की रणनीति बनाई गई है जिसमें जल संस्थान भी मदद करेगा। गर्मी के मौसम में जंगलों को आग से बचाने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फायर सीजन को देखते हुए अल्मोड़ा वन विभाग की ओर से जिले में 147 क्रू स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में में यहां नाबालिग छात्रा की कर दी निर्मम हत्या, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, चचेरा भाई हैं फरार।

जिनमें 550 फायर वाचरों की तैनाती की गई है। इस वर्ष सर्दियों में अपेक्षित बारिश नहीं होने के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जंगलों में आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं।
ऐसे में आने वाले गर्मी के मौसम में वनाग्नि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए राजस्व विभाग लोक निर्माण विभाग, फायर ब्रिगेड, ग्राम प्रहरी और युवक मंगल दलों का भी सहयोग रहेगा ताकि आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके।

184 आपदा मित्र निभाएंगे अहम भूमिका

इस बार फायर सीजन में आपदा मित्र भी जंगलों की आग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, यूजीसी के नए नियम नहीं है स्पष्ट, दुरुपयोग का खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।

जिले में 184 आपदा मित्र वनाग्नि से निपटने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। ये आपदा मित्र जिले की 11 तहसीलों में तैनात रहकर जंगलों पर पैनी नजर रखेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का कार्य भी करेंगे।

जल स्रोत बनेंगे आग बुझाने में सहायक

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण जंगल की आग बुझाने में अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद प्राकृतिक जल स्रोतों सहित अन्य का उपयोग आग बुझाने के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री धामी के आवास पर एक के बाद एक विधायक पहुंचे मिलने बढ़ा उत्तराखंड का सियासी पारा।

इस कार्य में जल संस्थान की ओर से वन विभाग को पानी की आपूर्ति के लिए सहयोग किया जाएगा।

फायर सीजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग के साथ राजस्व, लोक निर्माण विभाग और फायर ब्रिगेड भी वनाग्नि की घटनाओं में पूरा सहयोग करेंगे।

प्रदीप धौलाखंडी, प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *