चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ। चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे काफ़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा बस हादसे का अपडेट 7 मृतकों की सूची हुई जारी।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल होने की सूचना है। जिसमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में तथा 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी केस सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, हुए गिरफ्तार व रिहा।

🛑 THDC पीपलकोंटी की घटना में कुल 109 लोग थे
🛑70 व्यक्तियों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया गया, 66 व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है तथा 04 व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय अस्पताल में एडमिट किया गया है
🛑 पीपलकोटी विवेकानंद चिकित्सालय में 18 व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है
🛑 21 लोगों पर किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी वह सामान्य है ये घटना स्थल से ही अपने घर चले गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *