चमोली, जिलाधिकारी ने हणज में आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली, जिलाधिकारी ने हणज में आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी ने ग्राम सभा गिरसा का स्थलीय निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की प्रगति का लिया जायेजा।

चमोली/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा ग्राम सभा गिरसा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम क्षेत्र में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विकासखंड पोखरी के हणज में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था उचित न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को शीघ्र आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 कैंची धाम जाम से श्रद्धालु हलकान बीच सड़क पर खड़ी हो गई रोडवेज की खटारा बस कई किलोमीटर लंबा लगा जाम।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्मित आवासों की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हेतु बन रही नहर प्रणाली का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गति और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिनके समाधान हेतु उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में नाबालिगों का यौन शोषण करने वाला आरोपी अध्यापक युनूस अंसारी उतर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार।

इस दौरान परियोजना निदेशक आनन्द सिंह भकुनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, एसडीएम सोहन सिंह रांगण, मुख्य शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *