आईएफएस अधिकारी पराग धकाते गंभीर घायल एयर लिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स में कराया गया भर्ती।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

 देहरादून/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव आईएफएस अधिकारी पराग धकाते गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे रुद्रप्रयाग में एक सरकारी दौरे के दौरान घोड़े से गिर गए जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉 रूद्रप्रयाग, भरत सिंह चौधरी पर घात लगाकर बैठे भालू ने किया हमला हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर।

घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरलिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में रफ्तार का कहर 110 की रफ्तार में एक्सयूवी ने स्कूटी सवार दम्पत्ति को रौंदा।
पराग धकाते का आज ऑपरेशन किया जाना प्रस्तावित है। अधिकारियों और परिजनों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *