गौचर चमोली/ 73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या अलकनंदा सांस्कृतिक एवं विकास संस्था, चन्द्रवंशी सांस्कृतिक दल,साहिब सिंह रमोला आंकाक्षा रमोला तथा लोकगायक सौरभ मैठाणी, धनराज शौर्य एवं लोकगायिका अनीषा रागंड के नाम रही।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ टीका प्रसाद मैखुरी अरूण मैठाणी उपजिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।
सांस्कृतिक मंच पर अलकनंदा सांस्कृतिक कला मंच की प्रस्तुति हे नन्दा हे गौरा,धारी मां हमता अशीष देई, खौली फल्यु मेरी भवानी, मेरी लीला समदेणी,घुट घुट बाडूली लागी,मन भरमेगे मेरू,के बाद साहिब सिंह रमोला आंकाक्षा रमोला द्वारा आवा भक्तों नन्दा देवी दर्शन करोला,लडे लगी च स्वामी नेफा बाडर,सोजण्या मेरी बान कुसुमा,गौरी गुलाटी काली कलूडी,जरा मठु मठु नाच दे आदि की बेहतर प्रस्तुति दी।
स्टार नाइट के क्रम में मंच पर आये सौरभ मैठाणी धनराज शौर्य अनीषा रागड ने जय-जय कार तेरी जन्म भूमि,सज धज मेरू हसु कै गौ जादं,डांडासारी कौथिग लग्यू च,कुतक्याली लगैदी हो मेरा गात मा,मै पहाड़ों कू रेवासी तू दिल्ली रौण वाली आदि की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब थिरके।
इस मौके पर एसडीएम सोहन सिंह रांगण, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सुनील कुमार,भानुराज, मनोज डिमरी,भरत दानू आदि मौजूद थे।