थराली विकास खंड के सागवाड़ा गांव में भालू ने 56 वर्षीय व्यक्ति को किया गंभीर घायल ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले के थराली विकास खंड के सगवाड़ा गांव में देर शाम भालू ने अचानक एक ग्रामीण पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के वक्त घायल व्यक्ति खेतों में घास लेने गया था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तब तक भालू जंगल की ओर भाग चुका था। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हमले में उसके चेहरे और आंख पर गहरी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर हो रहे आंदोलन को पूर्व विधायक करन माहरा का मिला समर्थन कहां मैंने विधायक रहते 50 लाख देकर स्थापित करवाया आक्सीजन प्लांट 3 साल से पड़ा है बंद।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के आसपास पिछले कई दिनों से भालू के दिखने की घटनाएं बढ़ी हैं जिससे लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है और शाम के बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि घायल व्यक्ति धन सिंह उम्र 56 वर्ष खेत में घास लेने गया था इसी बीच घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला बोल दिया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और राजस्व विभाग को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल में होटल में कमरा लेने के लिए मुस्लिम युवक ने लगाई हिन्दू लड़की की आईडी हिन्दू वादी संगठनों ने किया जबरदस्त हंगामा

राजस्व उप निरीक्षक रोबिट सिद्दीकी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल को स्वास्थ्य केंद्र
पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने और क्षेत्र में सक्रिय भालुओं के आतंक से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वन विभाग ठोस कदम नहीं उठाता गांव में भय का माहौल बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *