नैनीताल से बहला फुसलाकर कर युवती को भगाने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफतार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ नगर से बहला फुसलाने के बाद अपने झांसे में लेकर मुस्लिम युवक एक युवती को भाग ले गया जिससे क्षेत्र वासियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। यहां मल्लीताल क्षेत्र से युवती को भगाने वाले आरोपित मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी पौड़ी ने किया सड़कों का औचक निरीक्षण अनियमिताएं मिलने पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कहा ढिलाई बर्दाश्त नहीं।

आरोपित को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है जबिक युवती को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। बीते दो नवंबर को मल्लीताल निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी घर से गायब है। उसके संपर्क में स्वार रामपुर का एक युवक था जो पूर्व में बेटी से मिलने उसके स्कूल के बाहर आया करता था। महिला ने युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर उसका अपहरण करने का आरोप लगाए था।

यह भी पढ़ें 👉 प्रीतम गणेश व हरक की त्रिवेणी ने बढ़ाया उत्तराखंड का सियासी पारा, टूटी फूटी धामी की कैबिनेट को कांग्रेस के नए फाइटर्स के हमले नाकाम करने के भगीरथ प्रयास करने होंगे।

शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ला काशीपुर स्वार रामपुर निवासी फारुखी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। युवती की तलाश में पुलिस टीमों ने सीसीटीवी खंगालने के साथ ही कई जगह दबिश दी। मोबाइल लोकेशन पर पुलिस टीम ने आरोपित को मनाली हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ युवती भी बरामद कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *