जिलाधिकारी ने नंदानगर के आपदा प्रभावित गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण आपदा प्रभावितों का जाना हाल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ मुख्यमंत्री सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने दीपावली के मौके पर नंदानगर विकास खंड के आपदा प्रभावित फाली, कुंतरी, भैसवाड़ा और धुर्मा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉 महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, पुलिस की कर रहे हैं लोग तारिफ।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण की बात कही। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा में मानकों के चलते योजनाओं के लाभ से वंचित प्रभावित ग्रामीणों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की ओर से अनियमित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही जल संस्थान के अधिकारियों सुचारु पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बाढ़ सुरक्षा को लेकर भी कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासान दिया।

यह भी पढ़ें 👉 वन निगम के अधिकारियों के ठाठ घर में चाहिए कुक खुद नौकरी पर लगा दिए 40 लोग सरकार से अनुमति लेने की भी नहीं समझी जरुरत।

इस दौरान उन्होंने आपदा के दौरान घायल हुई सुनीता देवी, रघुवीर सिंह और सजिता देवी के घर जाकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उप जिलाधिकारी को घायलों की घर ही जांच करवाने के निर्देश दिए। वहीं आपदा की मार झेल रही गीता देवी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी को समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पेंशन योजना का लाभ देने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व लिव- इन पार्टनर ने गर्भवती महिला की चाकू मारकर कर दी निर्मम हत्या भड़के पति हमलावर को उतारा मौत के घाट।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के 87 आपदा प्रभावित को कम्बल वितरित किए। साथ ही उन्होंने आपदा प्रभावितों से संवाद के दौरान कहा कि सरकार की ओर से आपदा क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य करने के लिए पैदल व सड़क मार्गों का सुधारीकरण, पेयजल व विद्युत लाइनों की मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों के सुधारीकरण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, जल संस्थान के यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉 सीबीआई ने रिश्वत लेते डीआईजी को किया रंगेहाथों गिरफ्तार नोटों से भरा बैंग मिला।

दूसरी ओर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी थराली अबरार अहमद और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड ने थराली ब्लॉक के चेपडों और थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान यहां 27 आपदा प्रभावितों को कम्बल वितरित भी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *