पूर्व लिव- इन पार्टनर ने गर्भवती महिला की चाकू मारकर कर दी निर्मम हत्या भड़के पति हमलावर को उतारा मौत के घाट।

न्यूज 13 ब्यूरो

दिल्ली/ यहां नबी करीम क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी जिसके बाद उसके पति ने हमलावर को काबू करके मार डाला इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आकाश की पत्नी और दो बच्चों की मां शालिनी उम्र 22 वर्ष व नबी करीम थाने के बदमाश आशु उर्फ शैलेंद्र उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 दीपावली के लिए 12 क्विंटल गेंदें के फुलों से भब्य तरीके से सजाय जा रहा है बद्रीनाथ धाम 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा त्योहार।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने एक बयान में कहा कि अपनी पत्नी को बचाते हुए 23 वर्षीय आकाश को चाकू के कई वार लगे और उसका इलाज यहां एक अस्पताल में चल रहा है। यह घटना शनिवार रात लगभग 10.15 बजे हुई जब आकाश और शालिनी कुतुब रोड पर उसकी मां शीला से मिलने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री सहित अन्य कार सवार।

आशु अचानक वहां पहुंचा और आकाश पर चाकू से हमला कर दिया पुलिस ने बताया कि आकाश पहले वार से बच निकला लेकिन आशु ने ई-रिक्शा में बैठी शालिनी की ओर मुड़कर उस पर कई बार चाकू से वार किया।डीसीपी ने कहा कि आकाश उसे बचाने दौड़ा लेकिन उसे भी चाकू मार दिया गया लेकिन वह आशु पर काबू पाने में कामयाब रहा उसका चाकू छीन लिया और हाथापाई के दौरान उसे चाकू लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *