उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद शूरू हुई कड़ाके की ठंड नगर पंचायत ने जगह-जगह जलाए अलावा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। 6 और 7 अक्टूबर को हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ धाम और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब क्षेत्र में ताज़ा हिमपात के चलते चारों ओर बर्फ की सफ़ेद चादर बिछ गई है।

यह भी पढ़ें 👉 हम सब स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, देशी उत्पाद खरीदें और अपने श्रमिकों, कारीगरों तथा स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाएं।

वहीं दूसरी ओर नीति घाटी में भी कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत केदारनाथ ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अनेक जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें 👉 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

इसके तहत मंदिर परिसर के आसपास और मुख्य मार्गों और यात्री विश्राम स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि लोग ठंड से अपना बचाव कर सकें मौसम विभाग के अ
मुताबिक आने वाले दिनों में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और शीतलहर का सिलसिला जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *