कर्णप्रयाग, नौटी की अदिति दौड़ी सबसे तेज।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ कर्णप्रयाग ब्लाक की शरदकालीन क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं ने गीत प्रस्तुत कर किया।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड़ढा मुक्त करने के दिए निर्देश।

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता 600 मी बालिका दौड़ में अदिति नोटि प्रथम बैनोली की योगिता द्वितीय व उमा पब्लिक स्कूल करनप्रयाग की काब्यानी तीसरे स्थान पर रही।
मार्च पास्ट में संकुल नौटी प्रथम,झिरकोटी द्वितीय और नैनीसैण तृतीय रहा। 600 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान उमा पब्लिक उच्च प्राथमिक कर्णप्रयाग, द्वितीय स्थान अंशु बैनोली और तृतीय स्थान पर संकुल झिरकोटी के अंशुल रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डायट आकाश सारस्वत ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना वर्तमान में बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली से शादी समारोह में आए लोगों वाहन गिरा खाई में 5 लोग घायल।

इस मौके पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, करनप्रयाग नगरपालिका के अध्यक्ष गणेश शाह, वार्ड सभासद चैतन्य बिष्ट ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर प्रतिभाग करते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस अवसर पर गणेश शाह द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए पानी तथा ग्लूकोज के लिए ₹10000 की राशि प्रदान की। इस मौके पर अध्यापक सहित प्रतिभागी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *