चमोली/ बुधवार को जिला सैनिक कल्यांण एवं पुनर्वास अधिकारी विग कमांडर चन्द्र शेखर आजाद गुप्ता एवं माननीय विधायक श्री अनिल नौटियाल, कल्याण कार्यकर्ता श्री कुंवर सिंह नेगी , श्री मनवर सिंह बिष्ट और ब्लॉक प्रतिनिधि गैरसैण श्री दलीप सिंह द्वारा विकास खण्ड गैरसैण के ग्राम कुंनी गाड़ में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, तहसील प्रशासन के अधिकारी गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शहीद सैनिक रुचिन सिंह के ,पिता श्री राजेंद्र सिंह,माता श्रीमती पार्वती देवी दादा श्री कलम सिंह, दादी श्रीमती मालती देवी,भाई श्री विवेक सिंह, शहीद रुचिन सिंह, के नाना जी श्री बच्चन सिंह, तथा उपस्थित ग्राम सभा एवं उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखा गया।
और शहीद सैनिक,के पिताजी के हाथों ताम्र कलश में शहीद के घर आंगन की पवित्र माटी संग्रह की गई। इस दौरान जिला सैनिक कल्यांण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, राज्य सरकार द्वारा शहीद परिजनों को दी जाने वाली सहायता तथा सुविधाओं को हरसंभव दिलाने का आश्वासन दिया गया।