मुख्यमंत्री धामी ने टेके छात्रों के आगे घुटने>>>पेपर लीक मामले की होगी सीबीआई जांच।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ यूके ट्रिपल एससी में पेपर लीक केस को लेकर पिछले 8 दिनों छात्रों का प्रदर्शन देहरादून से लेकर हल्द्वानी तक लगातार जारी है आज शाम देहरादून में धरने पर बैठे छात्रों से मिलने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की जिसके बाद बड़ा फैसला लेते हुए पेपर लीक मामले में सीबीआई से जांच सिफारिश करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉 लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से आए 25 आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 08वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कैंप गौचर, चमोली में संपन्न हुआ।

पेपर लीक केस की जांच की सिफारिश राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को करेगी गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई इस मामले की जांच करेगी मालूम उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर को हुई परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. जिस जिसके बाद से छात्र लगातार सड़कों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *