गढ़वाल-कुमाऊं के बीच चलने वाली आख़री हवाई सेवा भी हुई बंद पंतनगर-देहरादून हवाई से हुई बंद।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई सेवा भी समाप्त हो गई फ्लाई बिग की देहरादून-पंतनगर उड़ान बंद हो गई है शनिवार से फ्लाई बिग ने भी अपनी देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा बंद कर दी है। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूट गया। स्पाइस जेट और इंडिगो के बाद शनिवार से फ्लाई बिग ने भी अपनी देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा बंद कर दी है। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूट गया। कंपनी के इस निर्णय से जहां सीमांत के लोगों को राजधानी पहुंचने में 15-16 घंटे का समय लगेगा वहीं उत्तराखंड में पर्यटन को भी बड़ा झटका लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉 पेपर लीक मामले में सैक्टर मजिस्ट्रेट के, एन, तिवारी को किया गया सस्पेंड।

 हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत 26 फरवरी 2024 से हफ़्ते में छह दिन छोड़कर देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू की थी। फ्लाई बिग इस हवाई मार्ग पर 19 सीटर डीएचसी-6-400 ट्विन ऑटर एयरक्राफ्ट का संचालन कर रही थी। यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत थी। जिसमें टिकट का 60 प्रतिशत किराया यात्री और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन कर रही थी। इस हवाई सेवा से पिथौरागढ़ की दूरी मात्र 50 मिनट और देहरादून की दूरी सवा दो घंटे में तय हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर में श्री राम सीता स्वयंवर में दशकों की उमड़ी भारी भीड़।

शुरू में तो सब ठीक चला फिर यह हवाई सेवा लड़खड़ाने लगी। लगभग एक महीने पहले कंपनी के कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार भी किया था। और अंत में यह हवाई सेवा शनिवार से बंद कर दी गई हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा को अपने निजी कारणों से बंद कर दिया है। 27 सितंबर से यह उड़ान संचालित नहीं होगी। – अनूप गुप्ता, कार्यवाहक निदेशक-पंतनगर एयरपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *