चमोली/ शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर जन कल्याण लोक सेवा समिति के तत्वावधान में कामधेनु जन कल्याण लोक सेवा समिति द्वारा रामलीला का मंचन गौचर मेला सांस्कृतिक मंच पर शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका के अध्यक्ष संदीप नेगी रहे। अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार व समिति के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
रामलीला के प्रथम दिवस पर मां पार्वती द्वारा भगवान शिव से राम कथा सुनाने के आग्रह के साथ शुरू हुई। जिसमें रावण, कुंभकर्ण ओर विभीषण द्वारा ब्रम्हा जी से वरदान प्राप्त करने व रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने प्रयास तथा शिवजी से दंडित होने का दृश्य मंचित हुआ। राजा दशरथ की व्यथा ओर राम जन्म का दृश्य तथा ताड़का वध आदि के साथ संपन्न हुआ। मंच पर स्कूली छात्र छात्राओं ने भी शानदार प्रस्तुति दी।भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना की।
जनक की भूमिका में सतीश शैली, विश्वामित्र बीरेंद्र नेगी, बह्मा शिवचरण बिष्ट, शिव हरीश जोशी, पार्वती मिनितानेगी, रावण राजेश सती, कुंभकर्ण विपुल नेगी, विभीषण नितेश चौधरी,नारद राहुल कोहली,राम आरज़ू गुसाई, लक्ष्मण प्रतिभा नेगी,नट नटी की भूमिका में प्रदीप रावत व प्रियंका रहे।
कार्यक्रम का संचालन अर्जुन नेगी व सुरेंद्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संरक्षक शूर सिंह नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट,भरत सिंह नेगी, महादेव बहुगुणा, राकेश शैली, विपुल रावत,मदन मैखुरी, सुरेंद्र सिंह कनवासी, वीरपाल सिंह नेगी तथा समस्त सभासद मौजूद रहे।