भवाली के होटल में कर्मचारी की करंट लगने से मौत विधायक ने होटल संचालक पर लगाए गंभीर आरोप, लौग बैठे धरने पर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

भवाली/उत्तराखण्ड के भवाली में रोहित का शव लेकर देर रात क्षेत्रवासियों और परिजनों ने जमकर किया प्रदर्शन। नैनीताल और भीमताल से पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची। नैनीताल जिले के भवाली में रविवार रात रोहित नामक युवक की होटल में करेंट लगने के बाद गिरने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 नवरात्रि में कुट्ट का आटा खाकर 200 लोगों के बीमार होने से मंचा हड़कंप।

मौत के बाद भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ युवक का शव लेकर होटल पहुचे।उन्होंने कहा कि होटल संचालको ने जबरन देर रात रोहित को पेड़ पर चढ़ाया जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने परिवार को राहत देने की मांग की है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि रोहित को न्याय मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ मंदिर से सोना चोरी का मामला, गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने चौंकाने वाले हुए खुलासे।

उन्होंने कहा कि परिवार को जब तक राहत नहीं मिलेगी शव को उठाया नहीं जाएगा। कैडा के मुताबिक होटल संचालक ने जबरदस्ती रोहित को पेड़ पर चढ़ाया। रोहित घर का इकलौता चिराग था। कहा कि होटल मालिक की गलती की वजह से बच्चे की जान गई है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर भारी बबाल बेरोजगार संगठनों के नेतृत्व में भारी संख्या युवा उतरें सड़कों पर।

जब तक होटल को सील करके आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी शव नहीं उठाया जाएगा। होटल सील करने के लिए एस.एस.पी. और जिला प्रशासन से कहा गया है। ये भी कहा कि कार्रवाई नही की गई तो मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *