चमोली/ जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कर लगातार जारी है इस क्रम में आपदा प्रभावित धुर्मा गांव में 200 फूड पैकेट और 23 राशन किट हेली से एसडीआरएफ की टीम द्वारा भेजी गई राहत बचाव टीम द्वारा आज दो लोगों के शव बरामत कर लिए गए हैं।
शेष 5 लापता लोगों की खोजबीन की जा रहीं है।तहसीलदार दीप्तिशिखा ने जानकारी दी कि आज श्रीमती देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह उम्र 65 वर्ष का शव बरामद किया गया है,श्रीमती भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी सरपाणी लगा कुंतरी के शव को बरामद कर लिया गया है!