भीमताल, कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने अपनी कार्यकारिणी का किया विस्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

भीमताल/ कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे और 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का पुतला फूंका।

लोगों को घर-घर जाकर कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए राजेंद्र कुमार ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे और 2027 में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए तत्पर रहेंगे।
प्रदेश की धामी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की देवभूमि उत्तराखंड में तानाशाही दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुंडागर्दी चरम पर है, भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली के नंदानगर में बादल फटने से हुई भारी तबाही कई मकान हुए जमींदोज कुछ लोगों के लापता होने की भी खबर।

प्रदेश का युवा पहाड़ छोड़कर अन्य राज्यों में अपने परिवार के भरण पोषण के लिए जा रहा है यह सरकार स्थानीय रोजगार देने में पूर्ण रूप से असफल है।यह सरकार जनविरोधी है और इसे 2027 में जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।साथ ही कहा कि भाजपा हमारी संस्कृति और सभ्यता के लिए खतरा है। यह आपस में भाईचारे को खत्म करना चाहती है और संविधान को खत्म करना चाहती है, जो हमें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। हम अपने देवभूमि की आन, बान और शान को कभी खतरे में नहीं डाल सकते हैं। ऐसी निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।

यह भी पढ़ें 👉 आदि कैलाश यात्रा आरंभ जारी किए जाएंगे इनर लाइन परमिट।

साथ ही भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है कि रविवार, 21 सितंबर 2025 को नैनीताल जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग इन्दर पाल आर्य का गड़गड़ी मल्ली में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर उनके मार्गदर्शन से भीमताल कांग्रेस कमेटी एस सी विभाग को लाभान्वित किया जाएगा तथा जिला अध्यक्ष जी द्वारा पद नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *