अल्मोड़ा/ सोमेश्वर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए छह महीने से लापता महिला को हरियाणा के मानेसर, गुड़गांव से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक 02 मार्च 2025 को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उसने बताया था कि 25 फरवरी 2025 को उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने महिला की तलाश और बरामदगी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से 14 सितम्बर 2025 को मानेसर, गुड़गांव हरियाणा से गुमशुदा महिला को बरामद किया।
इसके बाद दंपति की काउंसलिंग कर महिला को सकुशल उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के पति ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और मेहनत से उनका परिवार फिर से एकजुट हो सका है।