नैनीताल के निकटवर्ती गांव में भारी बारिश के चलते आवासीय भवन हुआ जमींदोज गोशाला में बंधे 2 दुधारू पशु एक भैंस व घोड़ा हुआ जिंदा दफ़न।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ सरोवर नगरी के समीपवर्ती बजून गांव के तोक दुदिला में सोमवार हुई तेज बारिश के चलते एक मकान पूरी तरह मलवे में दफन हो गया। जिसके चलते मकान के गौशाला में बंधे दो दुधारू मवेशी भैंस व एक घोड़ा दब गया। साथ ही खेती की जमीन भी मलवे में तब्दील हो गई। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र के पट्टी पटवारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में नाले के तेज़ बहाव में बही बोलेरो एक युवक लापता 2 की बमुश्किल बची जान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मकान तोक दुदिला निवासी भूपाल सिंह ढैला का है। जो उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व बनाया था। यहां वे दिन में रहते थे और रात को परिवार सहित दूसरे घर में रहते थे। लेकिन रात की बारिश में उनका नया बना मकान गोशाला में बंधे तीन मवेशी दो भैंस व एक घोड़ा दब गए। साथ ही उनकी उपजाऊ जमीन मलवे में तब्दील हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 देर रात सहस्त्रधारा में फटा बादल 2 लोग लापता कई होटल बहे दर्जनों दुकानें हुई क्षतिग्रस्त बचाव व राहत कार्य जारी।

बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग का जेसीबी मशीनों से कटान हुआ और सड़क निर्माण का मलबा सड़क के नीचे डाल दिया गया और यही मलवा दुदिला तोक में गया है। इसी स्थान पर दो वर्ष पूर्व चट्टान भी खिसक गई थी जिसमें एक मोटर साइकिल मलवे में गायब हो गई थी। साथ ही लम्बे वक्त तक यह मार्ग यातायात के लिये बन्द भी रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *