आईएमए देहरादून में स्विमिंग पूल में डूबने से हुई कैंडिडेट की मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ यहां भारतीय सैन्य अकादमी में एक कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हादसा हुआ। 33 वर्षीय कैडेट बालू एस का शव स्विमिंग पूल में पड़ा मिला। ये हादसा बुधवार शाम का है। स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए उनका सिलेक्शन हुआ था। जिसके बाद वो आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण ले रहे थे। ऐसे में स्वीमिंग प्रशिक्षण के दौरान पूल में डूबने से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान का शव मिला पेड़ पर लटका हुआ हत्या की आंशका।

स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए हुआ था सिलेक्शन पहले भी हो चुके है कई हादसे कैडेट बालू एस केरल के तिरुवनंतपुरम के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैडेट स्विमिंग पूल में बेहोश पड़े मिले। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अकादमी प्रबंधन द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है
जांच में ये भी शामिल किया जा रहा है कि मौत का कारण लापरवाही है या फिर कुछ और। फिलहाल कैडेट का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां स्कूल में घुसकर जंगली सुअर ने एक छात्रा व 2 शिक्षकों को किया घायल।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। भारतीय सैन्य अकादमी में देश-विदेश के कैडेटों को कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां पर लगभग सालभर तक कैडेट कड़ा सैन्य प्रशिक्षण लेते हैं। मृत कैडेट स्पेशल कमीशंड आफिसर से चयनित हुए थे।

पहले भी हो चुके है कई हादसे

यह पहली बार नहीं हुआ है जब आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसी कैडेट की मौत हो गई हो।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में हुए करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी के रडार पर है 17 कालेज जल्द होगी बड़ी कार्यवाही।

इससे पहली भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। अगस्त 2017 में दो कैडेटों की 10 किलोमीटर की दौड़ के दौरान मौत हो गई थी। तो वहीं साल 2019 में भी एक जेंटलमैट कैडेट की नेविगेशन ट्रेनिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *