चमोली/ प्रधानमंत्री मोदी को आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करना था। इसके लिए पीएम मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, इसी बीच मौसम खराब हो गया।
अभी फिलहाल पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हैं। यहां वे सीएम धामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान की जानकारी ले रहे हैं। पीएम मोदी शाम साढ़े पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।