Skip to content
न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी
नई टिहरी/ चम्बा-ऋषिकेश रोड पर नागणी के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई।
जबकि 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस घनसाली से ऋषिकेश के लिए जा रही थी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।