उत्तराखंड में यहां पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली पत्नी व भाभी घायल आरोपी पुलिस कर्मी को किया गया सस्पेंड।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ रुड़की के गंगनहर थाने में तैनात पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह की सेवा रिवॉल्वर से हुई फायरिंग में उसकी पत्नी और भाभी के घायल होने के गंभीर मामले में विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, गौचर में 07.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार।

जबकि घटनास्थल का फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारे गहनता से जांच किया जा चुका है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य पुलिसकर्मी निलंबित

कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय मामला होने के कारण कोटद्वार पुलिस मामले की जांच रिपोर्ट हरिद्वार जिला पुलिस को भेजेगी। सोमवार को श्रीनगर से एसआई लक्ष्मी सकलानी के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉 थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम ने हवाई सर्वे कर किया विस्तृत सर्वेक्षण।

टीम ने लगभग दो घंटे तक गहन निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए। स्थानीय पुलिस की ओर से रविवार को ही घटनास्थल को सील कर दिया गया था। कोटद्वार पुलिस ने पुलिस कर्मी की सर्विस रिवाल्वर कब्जे में ले ली है। रविवार दिन में हुई इस घटना में पुलिस कर्मी हरेंद्र की पत्नी लक्ष्मी देवी और भाभी पुनीता देवी घायल हो गई थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरेंद्र अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए घर आया था। रविवार दिन में संदिग्ध हालात में उसकी सर्विस रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली फर्श से टकराते हुए उसकी पत्नी और पास में खड़ी भाभी पर जा लगी। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के बाद बिजनौर के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां ट्रॉली के सहारे नदी पार कर रही 15 वर्षीय किशोरी बही नदी में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च अभियान।

उधर मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। जिसमें गंगनहर थाना पुलिस की ओर से एसएसपी हरिद्वार को भेजी गई रिपोर्ट के बाद आरोपी पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ कण्वघाटी चौकी इंचार्ज एसआई दीपक सिंह पंवार, हेड कांस्टेबल सूर्यमोहन, कांस्टेबल सज्जन सिंह भी मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *