पौड़ी/ र्श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैण विकासखण्ड में कई गांवों में भालू ने आतंक मचाया हुआ है और ग्रामीणों के मवेशियों को लगातार अपना निवाला बना रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में स्कूली बच्चों के साथ ही आम जनमानस की जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए भालू को आदमखोर घोषित कर अंतिम विकल्प के रूप उसे मारने के निर्देश दे दिये गये हैं।
राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में यमुना कालोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर वन विभाग की बैठक हुई जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में गढ़वाल वन प्रभाग की पैठाणी रेंज के अंतर्गत कुण्डिल, कुचोली, सौंठ, कठयूड़, कुठ और खण्डतल्ला गांवों में भालू के आतंक पर चर्चा की गई और ग्रामीणों को भालू से निजात दिलाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये गए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया भालू द्वारा ग्रामीणों के मवेशियों को लगातार निवाला बनाया जा रहा है। अब तक दो दर्जन से अधिक मवेशीयो को भालू अपना शिकार बना चुका हैं। साथ ही स्कूली बच्चों व आम लोगों को भी जान का खतरा बना हुआ है। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को भालू के आतंक से निजात दिलाने के निर्देश दिये। जिसके क्रम में प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) ने अंतिम विकल्प के रूप भालू को नष्ट के आदेश जारी कर दिये हैं।
बैठक में लिए गए मुख्य बिंदु
1- प्रभावित क्षेत्रों में सबसे पहले पिंजरे लगाकर भालू को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।