उत्तराखंड के इन 5 जिलों में आज भी होगी भारी बारिश रहे सतर्क।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर कम होता जा रहा है और राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने नारंगी (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) को पीले (सावधान रहें) में बदल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों को हेलीकॉप्टर से भेजा देहरादून।

शुक्रवार को उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिंश, गरज के साथ बिजली चमकने, तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना के संबंध में पीली चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉 गढ़वाल कमिश्नर ने वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी को जमकर लगाई फटकार वन क्षेत्राधिकारी ने मांगी माफी।

राज्य के शेष जिलों में आज अलग – अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली चमकने, तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कुछ जगहों पर और राज्य के शेष जिलों में कई स्थानों पर आज मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बना मजाक जनता कर रहीं हैं खुद को ठगा महसूस शिकायतें हुई बंद, लोगों की समस्या जस की तस पांडे।

राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ एक-दो बार बौछारें पड़ने की संभावना है दुसरी ओर कुछ इलाकों में तेज हो सकती हैं। देहरादून में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *