चमोली/ जनपद चमोली में आपात स्थिति में स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीजों को हेली से देहरादून भेजा गया।
आज गोपेश्वर से एक बीमार लड़की, ग्राम रुईसांण से एक गर्भवती महिला तथा ग्राम रुईसांण से ही एक अन्य बीमार महिला सहित कुल तीन लोगों को हेलीकाप्टर के माध्यम से जॉलीग्रांट हॉस्पिटल, देहरादून भेजा गया।
जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए इस त्वरित एवं मानवीय कदम से मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। आपदा एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लोगों स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहें हैं।