गढ़वाल कमिश्नर ने वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी को जमकर लगाई फटकार वन क्षेत्राधिकारी ने मांगी माफी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ आपदा और जंगली जानवरों के लगातार बढ़ते खतरे के बीच गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पौड़ी वन क्षेत्राधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है। कमिश्नरी कार्यालय पहुंचते ही आयुक्त ने वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल को फोन करके जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने की नसीहत दी।

यह भी पढ़ें 👉 अपनी जान जोखिम में डालकर पूर्व फौजी की जान बचाने वाले युवाओं का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

आयुक्त ने कहा कि वर्तमान वक्त में आम जनता भालू के साथ ही तेंदुए के आतंक से भयभीत है। कई क्षेत्रों में जंगली जानवर रात के वक्त गौशालाओं में घुसकर मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में वन विभाग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। लेकिन अधिकारियों द्वारा फोन भी न उठाना गंभीर लापरवाही है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के इस गांव में बादल फटने से आवासीय भवन हुआ तहस-नहस ग्रामीणों ने भागकर बचाई अपनी जान।

उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी से सख्त लहजे में कहा कि हम जनता के सेवक हैं और उनका सहयोग करना ही हमारी पहली जिम्मेदारी है। यदि कॉल रिसीव करना संभव न हो तो कम से कम कॉल बैक अवश्य करना चाहिए। आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए। इस बीच वन क्षेत्राधिकारी नौटियाल ने सफाई दी कि कई बार मीटिंग में व्यस्त होने के कारण कॉल अटेंड नहीं हो पाती। उन्होंने इस पर खेद जताते हुए क्षमा भी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *